12orai02 12orai03 12orai04उरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने मंगलवार की शाम टाउन हाल में कूड़ा उठाने के लिए शहर के सभी 28 वार्डों में चलाई जाने वाली रिक्शा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष गिरिजा चैधरी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रविंद्र कुमार व नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चैधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभा का संचालन सभासद लक्ष्मण दास बाबानी ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि स्वच्छता से शहर का वातावरण मनोहारी होगा साथ ही लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि तमाम खतरनाक बीमारियां गंदगी के कारण ही पनपती हैं। स्वच्छ उरई अभियान के लिए उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के प्रयासों की सराहना की। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि इस अभियान के लिए पालिका प्रशासन ने जिस तरह की लगनशीलता दिखाई है। उससे उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में शहर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आयेगा।
इसके पहले अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रिक्शा गाड़ियों पर कूड़ेदान लादकर सफाई कर्मचारी अपने-अपने वार्ड में सुबह 7 बजे से 10 बजे और अपरान्ह 2 बजे से 6 बजे सीटियां बजाकर लोगों को अपना कूड़ा इकटठा कर कूड़े दान में डालने के लिए प्रेरित करेगें। इस अवसर पर सफाई नायकों को उत्साहवर्धन के लिए शील्ड प्रदान की गईं। साथ ही निजी शौचालय की आवेदक महिलाओं को शौचालय निर्माण के लिए चैकें प्रदान की गई। हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू सहित कई सभासद कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a comment