कोंच। सूखे बुंदेलखंड का असर कस्बे पर हो न हो, वार्ड नंबर 17 जरूर घनघोर जल संकट से जूझ रहा है। न पीने लायक वाटर सप्लाई भले ही जल संस्थान की लाइनों से खूब मिल रही हो लेकिन पीने बाला हैंडपंप का पानी वार्ड वासियों के नसीब में बिल्कुल नहीं है। यहां ढाई सौ मीटर के सराउंडिंग हैंडपंप जैसी कोई चीज नहीं है। इलाकाई सभासद रजनी कुशवाहा ने एसडीएम डॉ. एबी सिंह को सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें हैंडपंप लगवाने की मांग की गई है।
वार्ड नंबर 17 मोहल्ला गोखले नगर का विपन्न इलाका है जहां अधिकांश आवादी मजदूर और कामकाजी वर्ग की रहती है। जल संस्थान की वाटर सप्लाई में सीवरयुक्त पानी आने की बजह से वह पानी पीने लायक स्थिति में बिल्कुल ही नहीं है और कोढ में खाज बाली स्थिति यह है कि उक्त इलाके में हैंडपंप भी नहीं हैं जिससे पेयजल की समस्या यहां विकराल है। सभासद रजनी कुशवाहा ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर वार्ड में कम से कम चार हैंडपंपों की स्थापना कराये जाने की मांग की है। एसडीएम ने जल निगम को स्थलीय निरीक्षण कर मानक के अनुरूप हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिये हैं।






Leave a Reply