कोंच। बिजली व्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में चल रहे प्रयासें के बीच बिजली विभाग के अधिकारियों ने कैलिया 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र की सप्लाई को दो फीडर बना कर सप्लाई शुरू कर दी गई है। दो फीडर बन जाने के बाद अब ग्रामीणों को बढिया बिजली मिलने लगेगी, ऐसा स्थानीय अधिकारियों का दावा है।
कोंच के नवनिर्मित 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र से हाल ही में जोड़ा गया कैलिया 33 केवीए बिजलीघर अपने अधीन आने बाले गांवों में उम्दा बिजली सप्लाई देने की दिशा में काम कर रहा है। एसडीओ विकास सोनी व जेई ग्रामीण संजय ने आज बताया है कि कैलिया 33 केवीए से दो फीडर बना दिये गये हैं ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली मिल सके। एक फीडर इमलौरी फीडर के नाम से बनाया गया है जिसमें घुसिया, डाढी, परैथा आदि वे दर्जन भर गांव जोड़े गये हैं जो कैलिया से कोंच और पिंडारी रोड पर हैं। दूसरा फीडर सामी फीडर के नाम से बनाया गया है जिसमें महेशपुरा रोड की तरफ जाने बाले अट्ठाइस गांवों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कांशीराम कॉलोनी के ऊर्जीकृत हो जाने के बाद वहां के लोगों से संयोजन लेने के लिये बिजली विभाग द्वारा कहा गया है। एसडीओ ने बताया है अब तक आधा सैकड़ा आवेदन उन्हें प्राप्त हो चुके हैं और एकाध दिन में वहां कैम्प लगा कर संयोजन तथा मीटर स्थापना का कराया जा रहा है।

Leave a Reply