• पं. रामस्वरूप रावत स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
    कोंच। कस्बे के जानेमाने शिक्षण संस्थान पं. रामस्वरूप रावत पब्लिक स्कूल सुभाषनगर में बार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य ब्रजविहारी गुबरेले की अध्यक्षता तथा स्कूल प्रबंधक विजय रावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अमरेन्द्र दुवे, राजेन्द्र निरंजन चमरसेना बतौर बिशिष्टï अतिथि मंचस्थ रहे। स्कूल के होनहार बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुये मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि बच्चों को गढने में जहां गुरुजनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, वहीं अभिभावक बच्चों में संस्कार डालने का काम करते हैं।
    कार्यक्रम के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों में वैभव दीक्षित, साजिया, अंशराज पाटकार, गौरी थापक, कनिष्का, मोहम्मद सलमान, अनसअली, खुशी तिवारी, बैष्णवी सोनी, करन राठौर, मानसी रावत को पुरस्कृत किया गया, वहीं द्वितीय स्थान पाने बाले अनुष्का रावत, रक्षा रावत, निशी तिवारी, प्रिया अग्रवाल, फरीम, अंशुल यादव, सुमइया, सादुल्ला, रवि मिश्रा, गार्गी रावत और राज गुप्ता नवाजे गये। अरबिया, साकिब अख्तर, विशाल गुप्ता, खुशी तिवारी, सुलेम, फिजां अंजुम, कशिश साहू, सुमित मिश्रा, संजय राठौर, उपमा त्रिपाठी को तृतीय स्थान के लिये पुरस्कार मिले। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्टï प्रदर्शन के लिये मानसी, आयशा गुप्ता, अब्दुल हक, मुस्कान त्रिपाठी, उत्कर्ष पटैरया, सदब, श्रेया, पल्लवी, हिमानी चौबे को कला, निबंध, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के लिये पुरस्कार मिले। इस दौरान अवधेश दीक्षित, पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य राकेश उदैनिया, मनोज उदैनिया, राजेश पाटकार, अरविंद यादव, ज्योति यादव, प्रिया पाठक, अंजुल, जोगिंदर यादव, तौसीफ, शबनम, सबा, हेमा, शिखा मिश्रा, मंतशा, सुनीता रावत, सविता विदुआ, अंजली वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply