कोंच। विप्र समुदाय के आराध्य भगवान परशुराम की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व शोभायात्रा के लिये ब्राह्मïण समाज तैयारियों में जुटा है। विप्र समाज की क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था ब्राह्मïण महासभा ने समाज के अन्य संगठनों के साथ बैठक करके इसकी रूपरेखा तय कर ली है जिसके मुताबिक 9 मई को सुबह 7 बजे गोखलेनगर स्थित महासभा परिसर में अवस्थित भगवान परशुराम के मंदिर में अभिषेक और हवनादि कार्यक्रम के पश्चात् 9 बजे से भव्य शोभायात्रा रामकुंड से प्रारंभ करके ब्राह्मïण महासभा परिसर तक निकाली जायेगी। उक्त शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत करने के लिये भी जिम्मेदारिया फिक्स कर दी गई हैं।
महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत ने बताया है कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव व विशाल शोभा यात्रा निकालने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं जिसमें विप्र समाज के यशस्वी पूर्वजों की झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी। यात्रा संयोजक सभासद राघवेन्द्र तिवारी व सह संयोजक पवन गौतम, अभिषेक रिछारिया पुन्नी, सौरभ मिश्रा, व पत्रकार मृदुल दांतरे की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।







Leave a Reply