उरई – समाजवादी पार्टी के यहाँ के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी की नाबालिग बेटी का टेलीविज़न कैमरे पर प्रसारित बयान कि उसके पिता की उस पर गन्दी नजरे थी राजनीतिक भूचाल की वजह बन गया है। लोग पूर्व सांसद पर लगे इस सनसनीखेज आरोप से हतप्रभ है। उधर इसे लेकर हर गली चौराहे पर छिड़ी चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जाप्राप्त मंत्री इकवाल कादरी पत्रकारों के बीच पहुंच कर इस मामले मे जबरदस्त विवाद मे फस गए। उन्होंने अनुरागी की बेटी के बयान के मुद्दे पर सफाई देने के चक्कर मे मुद्दे की नजाकत भूल कर यह बयान दे दिया कि बाप बेटी के बीच बलात्कार नहीं होते है। क्या ऐसे किस्से पहले कभी पढ़े और सुने नहीं गए। पता नहीं कादरी का ऐसा कहने के पीछे क्या मंतव्य था लेकिन उन्होंने अपने बयान से निठारी कांड के समय सपा के आला नेता शिवपाल सिंह यादव के बचकाने बयान की याद दिल दी है जिसने इतना तूल पकड़ा था कि कई दिनों तक सपा हाई कमान के गले मे इसकी हड्डी अटकी रही थी। गौरतलब है कि घनश्याम अनुरागी की पत्नी कल्पना अनुरागी और बेटी घरेलु कलह की वजह से लगभग डेढ़ बर्ष से उनसे अलग रह रहे है। इसी बीच कल्पना और बेटी के द्वारा उनके बिरुद्ध गम्भीर आरोप लगाने का मामला कुछ चैनलों पर दो दिन पहले प्रसारित होने से इस प्रकरण ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। अनुरागी आज नगर मे साइकिल यात्रा पर निकले। इस दौरान उनका भी पत्रकारों से सामना हुआ लेकिन अपने घरेलू मामले पर मुंह खोलने की वजाय उन्होंने हाथ जोड़ लिए। उधर स्थानीय पत्रकार उनकी पत्नी और बेटी से संपर्क करने की बहुत कोशिश करते रहे लेकिन वे भूमिगत है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि टीवी चैनलों पर उनकी बाइट ताजा है या पुरानी क्लिप इस्तेमाल की गयी है।

Leave a Reply