उरई-कोटरा थाना क्षेत्र मेंसिकरी व्यास घाट पर नहाने गए भाई बहन बेतवा में लापता हो गए.रगेदा निवासी राम कुमार की बेटी ज्योति (10वर्ष )और बेटा राज (7वर्ष )सिकरी में मामा के यहाँ शादी में आये थे। शनिवार को दोपहर में वे नदी पर नहाने के लिए पहंच गए.. लिफ्टर से हो रहे अवैध खनन के कारण नदी में गहरे गढ्ढे हो गए हैं। दोनों बच्चे इन्ही गढ्ढों में फंस गए। पुलिस मौके पर पहंच गयी है। शव बरामद करने के लिए जाल डाला गया है..







Leave a Reply