08orai04मामला कस्बे के भगतसिंह नगर इलाके का
आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज
कोंच-उरई। आज दोपहर सूने घर में घुसे मोहल्ले के ही एक युवक ने सात बर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार का शर्मनाक प्रयास किया। पड़ोसी के कुत्ते के भोंकने के बाद पास में रहने बाली एक महिला ने जब घर का दरबाजा खोला तो उक्त युवक मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये वहां से भागा। मोहल्ले के लोगों ने पीछा करके हालांकि आरोपी को पकड़ भी लिया था लेकिन उसने तमंचा निकाल लिया जिससे डरे लोग छिटक गये और वह मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने छेड़खानी व आपीसी की अन्य धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये धर पकड़ अभियान तेज कर दिया है।
कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर में आज एक बहुत ही शर्मनाक बाकिया पेश आया। एक घर के सभी लोग अपने अपने कामों से घर के बाहर थे, घर में सात साल की एक बच्ची अकेली खेल रही थी। तभी मोहल्ले का ही एक अपराधी किस्म का युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बहला फुसला घर के अंदर ले गया और किबाड़ उढका दिये। इससे पूर्व उक्त युवक कहीं से एक मुर्गा भी चुरा लाया था जिसे उसने घर में रखे भूसे में छिपा दिया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बकौल बच्ची उसने अपने और बच्ची के अधोवस्र तक उतार दिये थे और कुकर्म का प्रयास करने लगा तो बच्ची चिल्लाई। कुकर्मी ने बच्ची का मुंह बंद कर दिया और उसे सौ रुपये का नोट श्चीज्य लेने के लिये दिया। इसी बीच चीख की आवाज पर पड़ोसी के कुत्ते के कान खड़े हुये और वह जोर जोर से भोंकने लगा। कुत्ते के भोंकने की आवाज सुन कर बच्ची की चाची जो बगल के ही घर में रहती है, को कुछ अंदेशा हुआ और वह बच्ची के घर का दरबाजा ठेल कर जैसे ही अंदर पहुंची, उक्त युवक गालियां बकता हुआ घर से बाहर की ओर भागा। बच्ची को अस्त व्यस्त हालत में देख उसने पहले बच्ची को संभाला, इसी बीच हो हल्ला सुन कर आसपास के कई लोग भाग रहे युवक के पीछे दौड़ पड़े और उसे दबोच भी लिया था लेकिन उसने तमंचा लहरा कर लोगों को हड़काया और भागने में कामयाब हो गया। बच्ची के चाचा की तहरीर पर आरोपी महफूज पुत्र महमूद निवासी मोहल्ल भगतसिंह नगर कोंच के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 तथा 3ध्4 पॉक्सो एक्ट में में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कोतवाल मनवीर सिंह, हलका इंचार्ज दरोगा राजवीर सिंह ने फोर्स के साथ कई जगह दबिशें मारीं हैं लेकिन फिलहाल वह पकड़ में नहीं आया है।

Leave a Reply