उरई । दो युवतियों की ससुराल में संदिग्ध हालातो में मौत हो गयी । मायके वालो ने दोनों ही मामलो में दहेज के लिए हत्या का आरोप उनके ससुरालियों पर मड़ा है । कोटरा निवासी मोनू यादव की पत्नी प्रीती की मौत उसके द्वारा फांसी लगा ली जाने की वजह से शनिवार को हो गयी थी । पोस्टमार्टम हाउस में आज शहर के निवासी उसके भाइयो ललुआ और आशू ने बताया कि बहिन द्वारा फाँसी लगा ली जाने की खबर पर जब वे बदहवास हालत में कोटरा पहुंचे तो उन्हें अपनी बहिन का शव तख्त पर पड़ा मिला । जिस कुंडे पर लटककर उसके द्वारा आत्महत्या कर लेने की कहानी गढ़ी गयी थी उसमे जाला लगा था । उन्होंने बताया कि 6 वर्ष पहले विवाह होने के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल के लोग उसकी बहिन को उत्पीड़ित कर रहे थे । उन्होंने इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी और अब आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे है । उधर नदीगांव में एक वर्ष पहले गुमान पाल से ब्याही गयी शिल्पी ( 22 वर्ष ) मौत हो गयी । चुर्खी थाने के कोहनू निवासी उसके पिता नन्दराम पाल ने बताया कि मुँहमाँगा दहेज न मिलने से नाराज ससुरालियों ने उसकी बेटी को जहर देकर मार डाला है ।







Leave a Reply