उरई । राजकीय मेडिकल कालेज के संविदा कर्मी की अपनी ही लाइसेंसी बन्दूक से चली गोली लग जाने के कारण मौत हो गयी । कुसमिलिया निवासी रामकुमार राजपूत (45 वर्ष ) राजकीय मेडिकल कालेज में संविदा पर कार्यरत थे । शनिवार को उनकी लाइसेंसी बन्दूक ड्यूटी के दौरान चल जाने से उन्हें गोली लग गयी । हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज से झाँसी रिफर कर दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका । कुछ सूत्र गोली चलने के पीछे हादसे को नकारते हुए बता रहे है कि गृह कलह की वजह से उन्होंने जान बूझ कर खुद को गोली से उठाने की कोशिश की जिसमे उनकी जान चली गयी ।







Leave a Reply