उरई । दलित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक चिंतक पंकज सहाय के चुर्खी बाईपास स्थित आवास पर आयोजित हुई जिसमे चुर्खी थाना के हथनौरा गांव की दलित प्रधान घर दबंगो द्वारा हमला करने की घटना पर आक्रोश जताया गया । पुलिस प्रशासन से इस मामले के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर एस सी एसटी एक्ट के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है ।
घटना पर प्रकाश डालते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि हथनौरा की प्रधान सुशीलादेवी व उनके पति नन्दराम पर इसलिए प्राणघातक हमला किया गया कि उन्हें दबंगो की कठपुतली बनकर काम करना मंजूर नहीं था । दलित प्रधानों के साथ सामन्ती मानसिकता के दबंग प्रशासन की ढिलाई की वजह से आये दिन हमले जैसी घटनाएं कर रहे है । माधौगढ़ क्षेत्र के कुरौती गाँव के दलित प्रधान हरीश कुमार पर भी इसी मानसिकता से हमला हुआ था जिसके दोषी आजतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । जिला सचिव नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दलितों पर दबंगो द्वारा निडर होकर हमला बोलना जताता है कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओ की भी दलित विरोधी मनसिकता के कारण इसमें मौन सहमति है । कालपी प्रभारी दिनेश कनौजिया ने कहा कि पुलिस दलित विरोधी वर्ग चरित्र के कारण पीड़ितों के मुकदमे तक नहीं लिखती । किसी तरह मुकदमा दर्ज हो जाए तो कार्यवाही करने में उसकी आनाकानी की वजह से अत्याचार करने वालो का हौसला बुलंद होता जा रहा है वरिष्ठ नेता कढोरे लाल जाटव ने कहा कि हथनौरा प्रधान के घर हमला करने वालो जल्द कार्यवाही न हुई तो मोर्चा के पदाधिकारी आंदोलन के लिए विवश होंगे । बैठक में प्रेम नारायण अहिरवार , तकदीर जाटव , हरनारायण दोहरे , संजीव श्रीवास , अनिल वर्मा , नीरज खंडेराव आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply