IMG-20160508-WA0256
उरई । 12 मई को वाराणसी के पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज में जनतादल यू का राज्य स्तरीय सम्मलेन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा है जिसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी कई दिन पहले से तैयारियों की दृष्टि से पिंडरा में डेरा जमाए हुए है ।
भैया जी ने फोन पर जालौन टाइम्स को बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से बीस हजार प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता के सी त्यागी राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह भी सभा को सम्बोधित करेंगे । अध्यक्षता स्वयं भैया जी द्वारा की जाएगी । इस सम्मलेन के माध्यम से प्रदेश को सपा बसपा और भाजपा की चैखट से बाहर निकालकर नया विकल्प देने की कोशिश होगी । सम्मेलन के बाद नितीश कुमार शाम को गंगा आरती में शामिल में होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन छेत्र में यह सम्मेलन सीधे उन्हें चुनौती देने का प्रयास है । भैया जी यह कहना नहीं चूकते कि धर्म निरपेक्ष राजनीति के विभीषणों की भूमिका की वजह से यह गलतफहमी पैदा हो रही है कि इस राजनीति का भविष्य चुक गया है । पिंडरा सम्मलेन धर्म निरपेक्ष राजनीतिक शक्तियों को एक बार फिर से केंद्र बिन्दु में स्थापित करेगा । सम्मेलन की धुँवाधार तैयारियों के बीच दूसरे दलों से टूटकर जनतादल यू में शामिल होने के लिए जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओ का ताँता लग गया है । भैया जी ने बताया कि इसी क्रम में पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय वी पी सिंह द्वारा स्थापित किसान मंच के तत्वाधान में 15 मई को लखनऊ में महिलाओ द्वारा शराब बंदी के फैसले के लिए नितीश कुमार के जोरदार नागरिक अभिनन्दन की रूपरेखा बनायीं गयी है ।
सुरेश निरंजन भैयाजी 12 मई को नितीश कुमार की सभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए वाराणसी के आसपास के पूर्वांचल के जिलों में तूफानी संपर्क अभियान में भी जुटे हुए है । उन्होंने बताया की सभी जिलों में जनतादल यू के सम्मलेन के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है । उन्होंने दावा किया कि राज्य विधानसभा के अगले चुनाव में उत्तरप्रदेश के मतदाता राजनीति की नयी चैकाने वाली इबारत लिखेंगे ।

Leave a Reply