कोंच-उरई। आज दिन दहाड़े दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों के साथ दो लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। दोनों ही पीडि़त बैंकों से पैसा निकाल कर लाये थे। स्टेट बैंक में सीसी टीवी कैमरों के फुटेज से संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश में पुलिस लगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी हरीराम गुप्ता (67) पुत्र रामगोपाल आज दोपहर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसे निकालने गया था। डेढ लाख रुपये का भुगतान निकाल कर वह सब्जी मंछी में सब्जी खरीदने चला गया। एक दुकान से उसने एक किलो आलू खरीदे और उसी थैले में डाल लिये जिसमें डेढ लाख की नकदी रखी थी। इसके बाद वह दूसरी सब्जी तौलवाने लगा और इसी बीच किसी ने उसका थैला तड़ दिया। यह देख उसके हाथ पांव फूल गये और वह कोतवाली पहुंच गया। उसने बैंक शाखा से सीसी टीवी कैमरों के फुटेज निकलवाये तो उसमें गुलाबी शर्टधारी एक व्यक्ति की गतिविधियां काफी संदिग्ध दिखाई दे रहीं हैं। शंका व्यक्त की जा रही है कि थैला उसी व्यक्त् िने पार किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है।
दूसरी घटना मारकंडेयश्वर तिराहे के पास गोविंद कॉम्लेक्स के आसपास की है। ग्राम अंडा निवासी शिवसिंह पुत्र बुद्धसिंह ने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से पचास हजार रुपये निकाले और थैले में डाल कर थैला बाईक पर लटका लिया। गोविंद कॉम्पलेक्स के पास उसने बाईक खड़ी की और अपने कुछ परिचितों से बातचीत करने लगा। इसी बीच किसी ने उसका थैला मार दिया। कोतवाल मनवीर सिंह ने दोनों तहरीरें ले ली हैं लेकिन पुलिस मामलों को संदिग्ध बता रही है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि वह मामले की छानबीन कर रहे हैं और शीघ्र ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।






Leave a Reply