10orai06उरई। कालपी पुलिस ने झांसी से कालपी के लिए बुक कराई गई बोलेरो बरामद कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
बोलेरो लूट का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने बताया कि चार मई को योजनाबद्ध तरीके से चार बदमाशों द्वारा इलाइट चैराहा झॅासी से कालपी के लिए बुक कराई गयी बुलेरो न0 एम0पी0 09 सी0डी0 4066 को बदमाशो द्वारा यमुना के किनारे मगरौल के जंगल में चालक अवधेश कुमार के गले में फंदा लगा कर बुलेरो से नीचे फंेेक कर गाडी को लूट ले गए। जिसका थाना कालपी में मुकदमा अपराध संख्या 232/16 धारा 394 भादवि थाना कालपी पर पंजीकृत हुआ। जिसमें क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक कालपी को उपरोक्त मुकदमें को अनावरण करने हेतू निर्देशित किया गया था। जिसमें 9 मई को मुखबिर की सूचना पर लूटी गई बुलेरो को लूटने वाले सभी बदमाशों द्वारा कानपुर नगर बेचने हंेतु ले जाने की फिराक में ग्रा0 नरिहान के जंगल से होते हुए जाने वाले है की इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र ंिसह राठौर, चैकी प्रभारी टर्नलगंज रामेशचन्द्र यादव व हैड0का0प्रो0 उमेश सिंह मय हमराही फोर्स के मुखबिर की सुचना पर उपरोक्त लूटी गयी बुलेरो को घेराबन्दी करके रात्रि साढ़े 11 बजे नरिहान के जंगल में तीन अभियुक्त आकाश यादव पुत्र शैलेन्द्र सिंह यादव निवासी मोहल्ला हरिगंज कस्बा व थाना कालपी जनपद जालौन, कमलेश यादव पुत्र लाल सिंह यादव निवासी तरीबुल्ला थाना कालपी जनपद जालौन, अमन चिकवा पुत्र चन्द्रशेखर चिकवा निवासी मोहल्ला हरिगंज कस्बा व थाना कालपी जनपद जालौन के साथ बरामद कर ली गई तथा एक अभियुक्त शिवम यादव पुत्र बलवान सिंह यादव निवासी हरिगंज कस्बा व थाना कालपी रात्रि व जंगल का फायदा उठा कर भाग गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा 5000 रुपये से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम मे सतेन्द्र सिेह राठौर प्र0नि0 कालपी चैकी प्र0 रामेशचन्द्र यादव हे.का.प्रो. उमेश सिंह का. 279 मु. आबिद का0 255 सूरज सिंह का. 1040 संग्राम सिह का0 191 अशोक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply