उरई। जिला दिवानी न्यायालय परिसर उरई में वादकारियों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल ने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। इस का महत्व गर्मियों के दिनों और बढ जाता है। आम जनता खासकर वादकारियों के यह सुविधा उनका गलातर करने में सफल रहेगी।
इस अवसर जिला जज प्रदीप कुमार कंसल एवं जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर ने वादकारियों को लड्डू खिलाकर पानी पिलाया। जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने कहा कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था प्याऊ लगाकर की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका का प्रयास अच्छा है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी अपर जिला जज अनिल कुमार उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, रोहित सिन्हा, शिवदान यादव, दिनेश तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सीताराम, सिविल जज सीडी श्रीमती अलका भारती, सिविल जज जूडि मनोज कुमार जाटव, न्यायिक मजिस्टेªट विवेक विक्रम सहित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चैधरी, अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार, अध्यक्ष जिला बार संघ महेश कुमार दुबे, महासचिव ब्रजबिहारी गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply