उरई। निर्माण मजदूर यूनियन की पूर्व सूचना पर चुनावी आम सभा का प्रस्तावित कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता हरीदास ने की। जिसमें समस्त श्रमिकों की ओर से विभिन्न प्रस्ताव व सुझाव प्रस्तुत किए गए। नवीन पुर्नगठन कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी नामित किए गए जिसमें अध्यक्ष हरीदास, श्याम बिहारी बौद्ध, करन राजपूत उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह आजाद मंत्री, लक्ष्मणदास संतोष याज्ञिक संयुक्तमंत्री, महेन्द्र कुमार कार्यालय मंत्री, लक्ष्मणदास ललित कुमार प्रचार मंत्री, योगेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, मु. सलीम, बीरेन्द्र कुमार कदौरा, मेहबूबा अली, अरविन्द्र कुमार, आदि कार्यकारिणी सदस्य प्रस्तावित किए गए। कार्यकारिणी ने श्रमिकों की हित सुरक्षा की पूर्ण निष्ठा से शपथ हर संघर्ष में अपने योगदान की सहमति दी। मंत्री देवेन्द्र सिंह आजाद ने श्रमिकों के गंभीर विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन एवं समस्या निस्तारित न होने की स्थिति में 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह आजाद, हरीदास के अलावा श्रमिक उपस्थित रहे।







Leave a Reply