cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ग्राम प्रतापपुरा मौजे में स्थित अलग अलग बनी तीन निजी बोरिंग से अज्ञात चोर स्टार्टर, पैनल व केबिल आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी किसान अरविंद्र कुमार मिश्रा, प्रयाग नारायण पाठक व सुधीर कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने खेतों में निजी बोरिंग कराई थी। सोमवार की रात्रि अज्ञात चोर बोरिंग चलाने के लिए बने स्टार्टर, पैनल व केबिल आदि की चोरी कर ले गए।

Leave a Reply