जालौन-उरई। विभिन्न मामलों में वांछित युवक को कोतवाली पुलिस ने उसके घर से पकड़कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी महेश कुमार विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। सोमवार की रात्रि कोतवाली में तैनात एसआई सलमान अली को सूचना मिली की उक्त वांछित अपने घर में आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई वांछित को पकड़कर कोतवाली ले आए। जहां से उसे कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।







Leave a Reply