0 रामस्वरूप रावत स्कूल का परीक्षाफल वितरण संपन्न
कोंच-उरई। पं. रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्राथमिक कक्षाओं का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य भगवानदास विश्वकर्मा ने की एवं बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार सिंह ने बच्चों को रिजल्ट कार्ड वितरित किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे बच्चे बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित किये हैं, साथ ही कम अंक पाने बाले बच्चों के लिये यह नसीहत है कि सफलता के लिये पूरे मन से प्रयास नहीं किया गया। उन्हें निराश होने की नहीं बल्कि कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से प्रारंभ हुये कार्यक्रम में अतिथियों ने एलकेजी के छात्रों मुस्कान वर्मा, प्रियांशु कुशवाहा, तनिष्का शर्मा, यूकेजी के छात्रों राजऋषि, सुहानी सोनी, धु्रव अहिरवार, कक्षा प्रथम के कशिश राठौर, दिव्यांशु कुशवाहा, हर्ष पटेल, द्वितीय के अनय तिवारी, ऋतुकुमारी, नकुल साहू, जोसेफ, प्रिंस जाटव, आदर्श यादव, तृतीय के शिवम व्यास, प्रवीण बॉबी, अभयप्रताप सिंह, अमन गुप्ता, अभिषेककुमार, अरुणकुमार, चतुर्थ के निशि पटेल, अभयकुमार, खुशी द्विवेदी, पंचम के रोहितकुमार, मनीष राठौर, अमनकुमार, राज पटेल, ऋषि यादव, आयुष पटेल, षष्ठ से शिवा दूरवार, देव कौशिक, काजल गोस्वामी आदि को स्मृति चिन्ह और अंक पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन कक्षा बारहवीं के छात्र वरुण पाठक ने किया। आभार विद्यालय के प्रबंधक विजय रावत ने जताया। इससे पूर्व छात्रों आर्यन मिश्रा, राघवेन्द्र पटेल, सचिन यादव, सौरभ शर्मा आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दिव्या पटेल, शालिनी तिवारी, कीर्ति गौतम, महिमा पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान अनुशासन में प्रियांशु चचैंदिया, वेश में मंजू कुमारी, उपस्थिति में कुंदनसिंह पुरस्कृत किये गये।







Leave a Reply