0 बड़े मिया मदन मोहन शुक्ला ने तो प्रदेश में सरकार बनाने की हुंककार भर दी
उरई। दो दिन से जिले की आवोहवा लोगों से बातचीत करके ले रही कांग्रेस की पीके टीम के आने से पार्टी में भारी गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। टीम के सदस्यों ने मुख्यरूप से लोगों की उम्मीदों और मांगों के बारे में पूंछा तो लाल बुझक्कड़ के अंदाज में तमाम मांगों का पिटारा खोलते हुए कांग्रेसियांे ने जमीन आसमांन के कुलाबे तक जोड़ने में कसर नही छोड़ी। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी ने की। प्रदेश सचिव ऊषा रानी कोरी और प्रदेश महामंत्री राजेश खैरा की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कांग्रेसियों ने टीम पीके के सामने पार्टी को बढ़ाने के सुझाव के बतौर इधर-उधर की इतनी हांकी कि टीम पीके उनके खोखलेपन से झल्ला उठी। कांग्रेसियों ने केंद्र के सामने किसानों की कर्ज माफी के लिए दबाव बढ़ाने, कृषि कार्य के लिए खाद, बीज, पानी, बिजली की मुफ्त व्यवस्था बेरोजगारों को स्वरोजगार देने और गुण्डागर्दी व लूट हत्याओं जैसी संगीन वारदातों पर पूर्ण विराम की आवाज बुलंद की। इस दौरान मदन मोहन शुक्ला ने सभी वाकवीरों को आश्वस्त किया कि सभी के विचारों को बिंदुवार नोट करके हाईकमान तक पहुंचाया जायेगा। छोट मिया तो छोटे मियां, बड़े मियां और भी सुभानउल्ला की तर्ज पर मदन मोहन शुक्ला ने भी दिवास्वप्न देखने-दिखाने में कसर नही छोड़ी। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस न केवल ज्यादा सीटें जीतने के लिए संकल्पित है बल्कि सरकार बनाने के लिए भी कमर कसे हुए है।
दूसरे दिन आज चार सदस्यीय पीके टीम ने सभी फ्रंटलों के जिलाध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ गोपनीय बैठक की। जिसमें शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी भी हाजिर रहे। टीम पीके ने प्रत्येक गांव में सभी जाति धर्म के लोगों शामिल करके 20 सदस्यीय बूथ कमेटी बनाने का सुझाव दिया। सर्राफा व्यापारियों की मांग का समर्थन करने का निर्देश दिया गया। पार्टीजनों ने प्रत्याशियों की घोषणा समय से करने का सुझाव दिया ताकि वह अपने क्षेत्र में जन समर्थन जुटाने के लिए पर्याप्त समय दे सकें। सभी समाजसेवियों और एनजी पदाधिकारियों को भी कांग्रेस से जोड़ने को कहा कया। यह भी कहा गया कि प्रत्याशी को सीधा फण्ड ने देकर चुनाव खर्च के लिए एक समिति बनाई जायें। मुख्यमंत्री के लिए प्रियंका गांधी या किसी ब्राहम्ण नेता का नाम प्रस्तावित किया जाये। बुंदेलखण्ड के सर्वमान्य नेता विनोद चतुर्वेदी को बडी जिम्मेदारी दी जाये। शहर अध्यक्ष रेहान सिददकी भी गोपनीय वार्तालाप में मौजूद रहे। संचालन प्रमोद रिछारिया ने किया। आशीष चतुर्वेदी, छाया पालीवाल, काजी जाहिद अली, अनिल वैद्य, अशोक सक्सेना, संतराम नीलांचल, महेंद्र बरार, अमित रावत, पवन पटेल, हैप्पी पाठक, कुंवर सिंह रजक, जगमोहन कौशिक, बब्लू महाराज, छोटू वर्मा, सीतराम वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में टीम पीके विनोद चतुर्वेंदी से मिलने उनके आवास पर गई।







Leave a Reply