कोंच-उरई। नगर की सांस्कृतिक संस्था दर्पण जन कल्याण समिति आगामी 16 मई से बाल, युवा और किशोर रंगकर्मियों को अभिनय के अलावा गायन, भाषण, व्यक्तित्व विकास आदि आदि के गुर सिखाने बाली है। संस्था अध्यक्ष मृदुल दांतरे ने बताया है कि नगर में सांस्कृतिक विरासत बचाने और नगर की प्रतिभाओं को तराशने संवारने के उद्देश्य से श्दर्पण्य संस्था द्वारा निःशुल्क ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला/समर कैम्प का आयोजन 16 मई से प्रारंभ होने जा रहा है। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से प्रशिक्षण दिये जाने की योजना है। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में डॉ. मृदुल दांतरे, दीपक सोनी, मोहित कौशल, तनु अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल आदि प्रशिक्षक बच्चों की प्रतिभा निखारेंगे। यह प्रशिक्षण कैम्प स्मृतिशेष बाल रंगकर्मी कु. मिताली द्विवेदी को समर्पित रहेगा।







Leave a Reply