उरई। कैलिया पुलिस ने गश्त के दौरान कच्ची शराब के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। कोंच-एट नहर पुल से गुजर रहे एक व्यक्ति को उसकी गतिविधियां संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस ने रोक लिया। पूंछतांछ में उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी एट कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी केदार नाथ का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।







Leave a Reply