26orai03उरई। ग्राम सिमिरिया में पानी न मिलने की वजह से मवेशी महामारी की भेंट चढ़ रहे हैं। कई मवेशियों की मौत के चलते बदहवास ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोज अहिरवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना दिया। जिसमें महिलायें भी शामिल थीं।
मनोज अहिरवार ने बताया कि प्यास की वजह से सिमिरिया में दो भैंसें और 80 बकरियां दम तोड़ गयीं। जानवरों के साथ-साथ ग्रामीण भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। राहत के लिये उन्होंने गत 22 अप्रैल और 4 मई को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिये थे लेकिन वे रद्दी की टोकरी में चले गये। मजबूर होकर उन्हें धरने के लिये जिला मुख्यालय पर आना पड़ा।
ज्ञापन में आवास, शौचालय, नरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग से जोडने, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाली, मिड डे मील की जिम्मेदारी शिक्षकों की बजाय शिक्षा समिति को देने आदि मांगें भी की गयीं। धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह अहिरवार, रामप्यारी, नीलू बाबा, हरनाथ, रामकरन, सुमन देवी, किरन देवी आदि भी धरने में शामिल रहे।

Leave a Reply