उरई। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की समीक्षा बैठक के दौरान एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। विकास भवन सभाकक्ष के गेट पर सुशील नगर निवासी रेखा चैधरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके मोहल्ले में तीन दिन से लाइट गायब है। जिससे वह और उसका परिवार सो नहीं पाया है जबकि लखनऊ से आये सीनियर अधिकारी बैठक के नाम पर भीतर एसी की हवा का मजा ले रहे हैं। महिला जबर्दस्ती बैठक में घुसने पर आमादा थी जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये। महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने नीलेश कुमारी को एक ओर धकेल दिया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री शशि चैहान पुलिस की संकट मोचक बनकर सामने आयी। वे किसी तरह समझा बुझाकर महिला को एक ओर ले गयीं। तब पुलिस कर्मिर्यों की जान में जान आयी।







Leave a Reply