27orai07उरई। शुक्रवार को परीक्षण कराने गये विकलांगों को जिला अस्पताल से बैरंग लौटना पड़ा जिससे विकलांग भड़क गये। उन्होंने डयूटी में कोताही बरतने वाले परीक्षण बोर्ड में शामिल दोनों डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकालांग संघ के अध्यक्ष जगराम सिंह ने बताया कि आज विकलांगों के प्रमाणपत्र हेतु परीक्षण का निर्धारित दिन होने से वे लोग जब जिला अस्पताल पहुंचे तो मालूम हुआ कि बोर्ड में शामिल दोनों डाॅक्टरों में से कोई मौजूद नही है। दूर दराज से आये विकलांगों को डाॅक्टरों की गैर जिम्मेदाराना नदारती की वजह से बेहद परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह रवैया घनघोर अमानवीयता का परिचायक है। डीएम के लिए एसडीएम शीतला प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने संबंधित डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply