cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अपने जमाने में शहर के ही नही अपितु जिले के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य राजनैतिक कार्यकर्ता रहे जगदीश मिश्रा डेलपुरा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को सुबह कानपुर में निधन हो गया। इसके कारण उन्हें जानने वालों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सैंकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष मिश्र छोनू महाराज से मिलकर उनके प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply