रामपुरा-उरई। न्याय पंचायत टीहर के गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। सूखे के इस जानलेवा संकट में भी परिश्रमी भ्रष्टाचार के लिए विख्यात जलनिगम के अभियंता अपनी करतूतों से बाज नही आ रहे हैं। जगह-जगह पानी की लाइने टूटी पड़ी हैं। इतनी बड़ी न्याय पंचायत होने के बावजूद केवल टीहर में पानी की इकलौती टंकी है। जिससे दर्जन भर गांव जुड़े हैं। इसके बाद भी टंकी पर ही एक बड़ा लीकेज मेन लाइन में है और एक लीकेज टीहर की तकिया मोहल्ले में है जिससे ज्यादा दूर तक पानी की सप्लाई नही जा पा रही। मुसीबत यह है कि भीषण गर्मी की वजह से कई गावों में हैंडपंप ठप्प हो चुके हैं, जो हैंडपंप चल भी रहे हैं उनमें पानी की जगह कीचड़ आ रहा है। अशोक मिश्रा, सुनील गुप्ता, शिशुपाल सिंह, अब्दुल हमीद आदि ग्रामीणों ने चेतवानी दी कि अगर उन्हें प्यासे मरने के लिए मजबूर किया गया तो वे सेंतमेंत में खुद मरने के पहले जिनकी वजह से वे इस दशा पर पहुंचेंगे उन्हें भी मरजात पर पहुंचाने में कसर नही छोड़ेगे।







Leave a Reply