रामपुरा-उरई। डिकौली जागीर गांव में जमीन ट्रैक्टर और पक्के मकान के मालिक मुकुट को खैराती अनाज, घी, आलू, दूध पाउडर आदि का सीधा देकर मोहताज गृहस्थियों की मदद के लिए हो रहे सरकारी पुण्य का मजाक उड़ाया जा रहा है।
मुकुट के पास 25 बीघा जमीन है, एक ट्रैक्टर, दो निजी नलकूप, गांव में पक्का मकान और रामपुरा कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में पक्का मकान है। इतनी मजबूत हैसियत के बाद वे किसी के आगे हाथ क्यों पसारें। लेकिन लालच बुरी बला है। जिसके सामने सारी खुददारी दम तोड़ जाती है। यही हाल मुकुट का है। जिसकी वजह से वे लाचार लोगों की पांत में खड़े रहने में शर्म महसूस नही कर रहे। दूसरी ओर प्रशासन की भी बलिहारी है जो कोल्हू के बैल से भी ज्यादा जड़ बुद्धि का परिचय देने की होड़ में जुटा हुआ है। जिसकी वजह से कागजी बंदिशों को ही उसने अपना आका मान रखा है। वास्तविक गरीब सूची में नाम न होने से मरते रहें तो उसकी बला से। दूसरी ओर उनके हिस्से का खाना लबरा फांकें तो कार्रवाई करने की जुम्बिश उसे झकझोरने से रही। धन्य है हमारे साहिबान!







Leave a Reply