उरई। सीबीएसई का हाईस्कूल का रिजल्ट आते ही शिक्षा सृजन में जश्न का माहौल बन गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन से उनके अभिभावक ही नही गुरुजनों का भी ललाट ऊंचा हो उठा। इस दौरान सभी बच्चों ने झूमकर एक-दूसरे को बधाई दी।
गौरतलब है कि इंटर की परीक्षा में भी शिक्षा सृजन ने शानदार मुकाम हासिल किया था। शिक्षा सृजन के कई बच्चें टाॅपर लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे थे। इस वर्ष दसवीं में 63 बच्चें पंजीकृत थे। उनमें से 61 ने 10 सीजीपीए पाकर जिले का गौरव बढ़ाया। स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य हृदेश त्रिपाठी सहित पूरे स्टाॅफ ने इन बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों में सौरभ तिवारी, शशांक दीक्षित, अनिरुद्ध मिश्रा, विनीत बबानी, शिवम सेंगर तथा श्वेता नामदेव मौजूद रहे।







Leave a Reply