pals polio  p-2jpgउरई। पल्स पोलियो के बूथ दिवस के पूर्व संध्या पर जिला चिकित्सालय से जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसे अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारियों के अलावा कई गणमान्य व स्कूली बच्चें शामिल रहे।
रैली के आगे-आगे लाउडस्पीकर से एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा जैसे संदेशप्रद नारे गंुजाये जा रहे थे। सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चे हाथ में तख्तियां लिए पल्स पोलियों की दवा पिलाने का आवाहन कर रहे थे। रामशरण जाटव, सत्यपाल शर्मा, एनसीसी के सूबेदार एमके मकार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीवी आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सत्यप्रकाश, डाॅ आशाराम, डाॅ सुग्रीव बाबू, नगर चिकित्साधिकारी डाॅ जी प्रसाद, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण आदि शामिल थे।

Leave a Reply