29orai04उरई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद भवन में 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी चयन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर की अध्यक्षता और पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व विधायक चतुर्वेदी ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक ब्लाॅक में कार्यालय खोला जायेगा। साथ ही चुनाव घोषणा पत्र में स्थानीय समस्याओं को शामिल किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। जबकि अन्य दल लड़ाई से बाहर हैं। चै. श्यामसुंदर ने बताया कि प्रत्याशिता करने वाले व्यक्ति को हर बूथ से नामों की सूची देनी होगी तभी प्रत्याशिता पर विचार किया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रवक्ता प्रमोद रिछारिया, रामेश्वर दीक्षित, राजीव मिश्रा, महेश पिरौना, दीपेंद्र राठौर, छाया पालीवाल, असरारी बेगम, संतराम नीलांचल, राजेंद्र इकहरा, चंद्रशेखर वर्मा, भइयालाल, बबलू ऐर, अयूब अंसारी, कयूम, अभिषेक पाठक हैप्पी, अमित पांडेय, अमिताभ दीक्षित, श्रीप्रकाश सरसेला, रामराज मुसमरिया, भुवन त्रिपाठी, महेंद्र बरार आदि लोग उपस्थित थे। संचालन शहर अध्यक्ष रेहान सिददकी ने किया।

Leave a Reply