29orai03उरई। विश्व योग दिवस के आयोजन की रुपरेखा बनाने के लिए शनिवार को राजकीय कालोनी स्थित उदिशा पार्क में पतंजलि योग समिति की सभी शाखाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें 21 जून को द्वितीय विश्व योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस दौरान योग शिक्षक डाॅ. संतोष गुप्ता ने योग साधकों को प्राणायाम एवं योगासनों के बारे में बताते हुए उनके लाभ से अवगत कराने के साथ ही संबंधित क्रियायें भी करवाईं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक प्रेम नारायण ने योग गुरू बाबा रामदेव के संदेश को जनजन तक पहुंचाने की अपील की। पतंजलि योग समिति के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह और महामंत्री डाॅ. रामप्रकाश द्विवेदी ने द्वितीय विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारी संख्या में भागीदारी की अपील की। उन्होंने योग पैकेज व प्रोटोकाॅल के बारे में भी बताया।
जिला रक्तदान प्रभारी इं. राजीव गोयल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी खून के जरूरतमंद उनसे मदद के लिए संपर्क साध सकते हैं।
योग साधिका आरती पाल ने चक्रासन, विवेक ने नौली क्रिया और छोटे से बच्चे लक्ष्य द्विवेदी ने वाहय प्राणायाम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिस पर उपस्थित लोगों द्वारा तालियां बजाकर सराहना की गई। कार्यक्रम के बीच में श्रीमती पुष्पम मिश्रा, सुप्रिया बाथम, महक सिंह, प्रमोद मिश्रा एवं अरुण शर्मा द्वारा भजनों का गायन किया गया। योग शिक्षक राकेश गुप्ता राजू, मन्नीलाल अग्रवाल, श्यामजी विश्नोई, शिवकुमार गुप्ता, भगवान दास प्रजापति एवं उदिशा पार्क शाखा के संयोजक हरनारायण सिंह सजग रहकर साधकों का मार्ग दर्शन करते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव गोयल, हरनारायण सिंह, पीके मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, डाॅ. राजीव सिंह, हरगोविंद सिंह, अरुण यादव, राघवेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, सतीश शुक्ला, विजय सिंह राणा, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, छोटेलाल, अरुण शर्मा, आराधना सिंह, ब्रहमादेवी सेंगर, पुष्पम मिश्रा, आरती पाल, राधा रानी, शिवकुमारी एवं शिवम मिश्रा का भरपूर योगदान रहा। गिरधर खरे ने कार्यक्रम का संचालन किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में शिवराम तिवारी ने आये हुए सभी योग साधकों का आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply