उरई। कानपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस स्पोर्टस मीट में पुरुष चैपियनशिप झांसी को और महिला चैपियनशिप जालौन पुलिस को मिली। पुरस्कार वितरण झांसी रेंज के डीआईजी शरद सचान ने किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से खेलकूंद में बढ़चढ़ कर रुचि लेने की अपील की तांकि उत्तर प्रदेश पुलिस मे सारे देश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी तैयार हो सकें।
तीन दिन की स्पोर्टस मीट में जिमनास्ट, जूडो-कराटें और कुश्ती की प्रतियोगिताएं इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की गईं। तीनों दिन विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में झांसी के धर्मेद्र सिंह प्रथम और कन्नौज के मनोज द्वितीय रहे। 74 किलोग्राम वर्ग में झांसी के ही जोगेंद्र सिंह को पहला और जालौन के अरुण को दूसरा। 90 किलोग्राम वर्ग में झांसी के गजेंद्र सिंह प्रथम और ललितपुर के वीरेंद्र सिंह द्वितीय, 84 किलोग्राम वर्ग में झांसी के हरिहर सिंह प्रथम और झांसी के ही चंद्रशेखर द्वितीय रहे।
वेस्ट रेसलर हरिहर झांसी घोषित किये गये। कार्यक्रम का संचालन जालौन के डिप्टी एसपी कुलदीप सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a Reply