cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में वर्तमान की पत्रकारिता पर चर्चा की गयी। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता सच का आइना दिखाती है। इस विधा को इसी तरह से आगे बढ़ाते रहना चाहिए।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य सूचना आयुक्त अरविंद कुमार विष्ट ने कहा कि पत्रकारिता से सच को उजागर करने का काम पत्रकार लोग करते हैं। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से समाज के हर तबके की भलाई के लिए काम किया जाता है। पत्रकारों को चाहिए कि वह अपने सिद्धांतो के अनुरूप पत्रकारिता की सेवा करते रहें जिससे समाज के लोगों को लाभ मिल सके। दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रभु झींगरन ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कठिन चुनौतियां है, इसके बाद भी पत्रकार अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहा है। वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी ने कहा कि प्रिंट मीडिया के सामने बहुत समस्याएं हैं, इन समस्याओं के बीच पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। पूर्व आईपीएस नवनीत राणा ने कहा कि पत्रकारों को ईमानदारी के साथ अपनी खबर को लिखना चाहिए। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारिता से समाज को नई दिशा मिलती है। पत्रकार सच्चाई को सामने लाने के लिए संघर्ष करते हैं। कार्यक्रम आयोजक श्रीकांत शर्मा ने आभार जताया।

Leave a Reply