उरई। राष्ट्रीय विधिक साक्षरता मिशन के अंतर्गत जिला जज प्रदीप कुमार कंसल के निर्देशन में तंबाखू निषेध दिवस पर चकजगदेवपुर गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताराम ने की।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. देवेंद्र कुमार ने तंबाखू सेवन से होने वाले खतरनाक रोगों के प्रति आगाह करते हुए लकवा और कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के लिए तंबाखू छोड़ने की बात कही। तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार दुर्गेश यादव ने नवीन राजस्व संहिता और विभिन्न बीमा योजनाओं के विषय में किसानों व ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराई। स्थाई लोक अदालत पीठ प्रथम के सदस्य रमाकांत द्विवेदी, द्वितीय पीठ के सदस्य नंदकुमार दोहरे, पैनल अधिवक्ता कर्मक्षेत्र अवस्थी, परिवार परामर्श केंद्र की निवर्तमान परामर्शदात्री राजेश्वरी प्रजापति ने भी उपयोगी जानकारियां दी। सहयोगी सामाजिक संगठन मणि सेवा संस्थान के संरक्षक कालूराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष केके प्रजापति ने भी विचार प्रकट किये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरप्रसाद, अनुज शर्मा एडवोकेट, समाजसेवी किरन चैधरी, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, पैरा लीगल वालंटियर्स योगेंद्र सिंह तकेले, देवेंद्र कुमार आदि ने विचार प्रकट किये। संचालन अश्विनी कुमार मिश्र ने किया। विश्वनाथ यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया।







Leave a Reply