कोंच-उरई। ललित कला अकादमी के अंतर्गत कला की बारीकियों को सिखाने का जिम्मा अपने कंधों पर ओढे सरस आर्ट ग्रुप के हैड संजीव सोनी सरस और उनके सहयोगी बड़ी ही शिद्दत से लगाये गये अपने प्रशिक्षण शिविर में नन्हें कलाकारों को आर्ट की बिभिन्न बिधाओं में पारंगत करने में जुटे हैं। मकसद सिर्फ यही है कि गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के समय का सदुपयोग हो जाये और वे कलाकार बन कर अपनी प्रतिभा निखार सकें।
यहां सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सरस आर्ट ग्रुप द्वारा बच्चों को विभिन्न कलाओं के बारे में प्रशिक्षण दिये जाने का काम बिल्कुल निशुल्क किया जा रहा है जिसमें आधा सैकड़ा से भी अधिक बच्चों ने कलाकारी के गुर सीखने शुरू कर दिये हैं। एक माह तक जारी रहने बाले इस प्रशिक्षण शिविर में ग्रुप हैड संजीव सोनी सरस तथा अन्य सहयोगी प्रशिक्षक इन बच्चों को हुनरमंद बनाने में अपनी बहुमूल्य ऊर्जा खर्चने में लगे हैं। शिविर के दौरान न केवल चित्रकला बल्कि अन्य कलाओं मसलन इटेलिक लैटर राइटिंग, लोगो, मोनोग्राम, स्कैचिंग, थ्रीडी-इफैक्ट, वॉश पेंटिंग, कम्पोजीशन, स्टिल लाइफ आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज चित्रकला शिविर में कला सामग्री का वितरण प्रथम चरण में हुआ। राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में सुबह 7 बजे से 10 वजे तक चल रहा है जिसमें सभी छात्र एवं छात्राओं को कला से जुड़ी सम्पूर्ण सामग्री का वितरण संस्था के डाइरेक्टर संजीव सरस के द्वारा किया गया। सामग्री पाकर छात्राओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। कक्षा में माधुरी पहारिया, नीरज द्विवेदी, दीपक लोहिया, सिद्धार्थ, प्रतिमा कुशवाहा, नंदिनी पटेल, रिया अग्रवाल, ऋषभ आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply