0 गहोई सेवा समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
कोंच-उरई। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंचायत राज विभाग के निदेशक अनिल कुमार दमेले ने कहा है कि बेटियां समाज और परिवार की बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं लेकिन समाज में फैली कुरीतियों की बजह से बेटियों की अहमियत समझे बिना उन्हें कोख में मार देने जैसा घृणित पाप करने से भी लोग नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों का घटता अनुपात वास्तव में इस समूची सृष्टि के लिये घातक और चिंता का विषय है। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान का मूल मकसद यही है कि समाज में स्त्री और पुरुष का संख्यात्मक संतुलन बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि बेटियों को पूरा संरक्षण तो मिले ही, उनकी उम्दा परवरिश हो और उनकी शिक्षा दीक्षा में कोई कमी न रखी जाये। यह बात उन्होंने गहोई सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के मौके पर कही।
गहोई भवन में गहोई समाज के बुर्जुआ ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गयाप्रसाद गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निदेशक पंचायती राज विभाग अनिलकुमार दमेले के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाशचंद्र सांवला, राष्ट्रीय महामंत्री सतीशकुमार महतेले, संपादक गहोई बंधु हरनारायण रिखौल्या एवं इंजीनियर रामनिवास छिरौल्या के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये भव्य शपथ ग्रहण समारोह में गहोई सेवा समिति कोंच के अध्यक्ष रामेश्वरदयाल कस्तवार, उपाध्यक्ष सीताराम नगरिया, मंत्री राजेन्द्र कनकने, सहमंत्री प्रार्थना रेजा, कोषाध्यक्ष आनंद कस्तवार, ऑडीटर महेश कसाव को मुख्य अतिथि अनिलकुमार दमेले तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजीव मोर, गौरव नगरिया, ब्रजेश लोहिया, श्यामशरण डेंगरे, हरीशरण सोनी, कुलदीप रेजा, पवन लोहिया, ब्रजेश गुप्ता आदि को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांवला ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच के माध्यम से दमेले को गहोई रत्न से सम्मानित किया गया, तबकि सांवला को गहोई शिरोमणि उपाधियों से सम्मानित किया गया। संचालन राजीव रेजा ने किया। इस दौरान डॉ. मनीष गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, श्यामविहारी तीते, डॉ. नीता रेजा, वीरेन्द्र बहरे, सुनील लोहिया, भास्कर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अजय गुप्ता, मयंकमोहन गुप्ता, रामेश्वरदयाल गुप्ता, केशरीमल तरसौलिया, आनंद सेठ, श्रीकांत गुप्ता, पप्पू कठिल, अशोककुमार गुप्ता, अवधविहारी हिंगुटा आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply