cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बीती रात्रि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में एक शादी समारोह के दौरान चलाई गई आतिशबाजी दो गरीबों के लिये बहुत भारी पड़ी है। बारूदी चिंगारी से दो घर आग की चपेट में आ गये जिससे उनकी सारी संपत्ति जल कर खाक हो गई। गांव में एक घर में शादी थी, रात तकरीबन तीन बजे जब आतिशबाजी का दौर चल रहा था तभी आंधी भी पूरे सबाब पर थी लिहाजा बारूदी चिंगारी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुये रामप्रकाश पुत्र दमरू की पूरी गृहस्थी को पल भर में ही राख कर दिया। लेखपाल अंकिता श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तकरीबन सवा लाख के नुकसान का अनुमान है, जबकि एक अन्य व्यक्ति करनसिंह पुत्र दीनदयाल का लगभग पच्चीस हजार का भूसा जल गया।

Leave a Reply