cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। अटा गांव में कतिपय दबंगों ने चक रोडों को मिसमार करके खेतों में मिला लिये जाने की शिकायत ग्राम प्रधान मंजूदेवी ने एसडीएम गोरेलाल शुक्ला से की है। उन्होंने बताया है कि चक रोड संख्या 342 तथा 371 को आसपास के काश्तकारों ने मिसमार कर दिया है और अपने खेतों में मिला लिया है जिसके चलते अन्य किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के रास्ते ही बंद हो गये हैं। प्रधान ने उक्त दोनों चकरोडों को खुलवाने की मांग की है, अन्यथा की स्थिति में किसी बड़ी घटना के घटने का भी अंदेशा जताया गया है।

Leave a Reply