कोंच-उरई। गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर 7 जून से शुरू हो रहे रमजान माह में पर्याप्त बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था देने की मांग की है। सोसाइटी के अध्यक्ष हाफिज अताउल्ला खां गौरी, शकील अहमद, अशफाक गौरी, तारुफ हुसैन, मोहम्मद शरीफ, सईद अहमद खन्ना, काजी फहीम, हाजी सेठ नसरुल्ला, शमसुद्दीन, नननू कुरैशी, हामिद हुसैन, मोहम्मद अहमद, आरिफअली शाह, आसिफउद्दीन, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद उमर सहित दो दर्जन लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर कहा है कि रोजेदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिये जरूरी है कि नगर में सफाई, रोशनी, पानी आदि की व्यवस्थायें दुरुस्त रहें, इसके लिये संबंधित विभागों को समुचित निर्देश दिये जायें।







Leave a Reply