cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। इण्डो तिब्बत बार्डर फोर्स के छुटिटयों पर घर आये जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है।
कुठौंद थानाक्षेत्र के वावली गांव निवासी रामलखन (45वर्ष) आईटीबीपी का जवान था। उसकी तैनाती देहरादून में थी। एक महीने पहले छुटटी लेकर रामलखन घर आये थे। छुटटी खत्म करके वे वापस डयूटी पर लौटने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। हार्ट फेल होने से प्रारंभिक उपचार के दौरान ही वे चल बसे।

Leave a Reply