cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुठौंद-उरई। शटडाउन लेकर काम कर रहे लाइनमैन की अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से करंट लगने के कारण मौत हो गई।
ग्राम दौलतपुर में तिरावली की ओर जाने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन कुंवर सिंह (25वर्ष) निवासी लाड़पुर विद्युत उपकेंद्र कुठौंद के एसएसओ चंद्रभान सिंह से सप्लाई बंद कराने के बाद ऊपर चढ़ा। अभी वह काम कर ही रहा था कि एसएसओ ने उसका मोबाइल आने के पहले ही अपने मन से करंट खोल दिया। इस लापरवाही की वजह से तेज झटका लगते ही लाइनमैन नीचे गिर पड़ा। उसे तत्काल प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों और लाइनमैन स्टाॅफ में इस घटना को लेकर जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। जिलाधिकारी से एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

Leave a Reply