cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जमायत उलेमा की जिला शाखा ने जिलाधिकारी को रमजान के शुरू होने जा रहे महीने में रोजादारों की सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें सबसे ज्यादा गुस्सा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घोषित कटौती के अतिरिक्त कटौती करने पर जताया गया। मांग की गई कि भीषण गर्मी में 15 घंटे के रोजा के दौरान अकीदतमंदों को सहूलियत देने के लिए 24 घंटे विद्युत सप्लाई दी जाये तांकि जल सप्लाई भी सुचारू रह सके।
मांग पत्र में रफी अहमद किदवई मार्ग व ख्वाजा गरीब नवाज मार्ग के ट्रांसफार्मरों पर सीढ़ी सहित विद्युत कर्मचारियों की नियुक्त करने और सभी विद्युत अभियंताओं को अपने मोबाइल खोले रखने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया तांकि कोई खराबी होने पर उन्हें तत्काल सूचना ठीक कराने के लिए दी जा सके।
जमायत उलेमा ने रमजान के पूरे माह में मुस्लिम बस्तियों, मस्जिदों, मदरसों व खानकाहों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और गंदे जानवरों के विचरण पर रोक लगाने की भी मांग की। इसके अलावा सहरी व अफ्तार के समय पेयजल आपूर्ति के निर्देश जल संस्थान को जारी करने मुस्लिम बाजार में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने, कारागार में विचाराधीन मुस्लिम बंदियों को रोजा रखने पर सहरी व अफ्तार का सामान देने और रोजादार मुस्लिम कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार आधा घंटे पहले छुटटी सुनिश्चित करने आदि मांगे भी की गई। मो. अयूब अंसारी के अलावा हाफिज मोहम्मद खालिद, हातिम अली, शारिक एनुल अंसारी, नईम खान, अब्दुल रज्जाक, रहमत अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply