cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में व्यापारियों का विश्वास तोड़ने सहित कई मुददों को लेकर कलैक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अनिल बहुगुणा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के पूर्व दुकानदारों को लाल रंग मिलाकर स्पष्ट रूप से सीमा रेखा खीचने के बाद एक हफ्ते की मोहलत अपनी हद में जाने के लिए देने का वायदा किया था। लेकिन अमल में अचानक कहर ढा दिया गया।
आरओ प्लांट बंद किये जाने पर भी व्यापारियों ने रोष जताया कहा कि इसकी वजह से बाजार में व्यापारी, राहगीर, खरीददार सभी बुरी तरह परेशान हैं। जबकि प्रशासन उनके लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने में असमर्थ सिद्ध हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में आशीष सेठ, अब्दुल हक मंसूरी, सुशील टिकरया, भगवती राठौर, संदीप राठौर, बृजकिशोर गुप्ता, गिरिजा शंकर, अजय कुमार, प्रदीप, सुमित गुप्ता, माता प्रसाद, मो. साजिद खान, गोविंद मुरारी गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply