0 सांसद की अनुपलब्धता के कारण एक महीने मुल्तवी रहा कार्यक्रम
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आगामी 3 जून से कोंच-एट रेल ट्रैक पर इलैक्ट्रिक इंजिन दौड़ाने की तैयारी रेल विभाग कर रहा है। पहले इस इंजिन को 4 मई से शुरू होना था लेकिन सांसद भानुप्रताप वर्मा के उक्त तिथि में उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण प्रोग्राम को मुल्तवी कर दिया गया था।
कोंच रेल सुविधा विस्तार की कड़ी में एक नया आयाम जुड़ने को उत्सुक है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि 3 जून से कोंच-एट रेल ट्रैक पर डीजल इंजिन के स्थान पर इलैक्ट्रिक इंजिन दौड़ाने की रेल विभाग की योजना है। सूत्र बताते हैं कि उस दिन कोंच रेलवे स्टेशन पर शाम 7.50 बजे सांसद भानुप्रताप वर्मा गाड़ी संख्या 51868 को हरी झंडी दिखा कर इलैक्ट्रिक इंजिन की शुरुआत करेंगे। विभागीय मंडल रेल प्रबंधक झांसी एसके अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया आदि की मौजूदगी खास होगी। मालूम हो कि इलाके के सांसद भानुप्रताप वर्मा ने रेलमंत्री से मुलाकात कर इलैक्ट्रिक इंजिन चलाने की मांग उठाई थी, इस मांग को लेकर समाजसेवी सुनील लोहिया भी प्राणपण से प्रयासरत थे और सांसद के साथ उन्होंने भी रेलमंत्री से मुलाकात की थी जिसमें रेल सुविधाओं से जुड़े उनके मांग पत्र में कोंच-एट रेल ट्रैक पर इलैक्ट्रिक इंजिन चलाने की मांग प्रमुखता से उठायी गई थी। कोंच की जनता इस सूचना के बाद बेसब्री से इंतजार है 3 जून की उस घड़ी का जब वह कोंच रेलवे स्टेशन पर इलैक्ट्रिक इंजिन का स्वागत करेगी। इस यादगार पल को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद् कोंच के तत्वाधान में लोकप्रिय सांसद भानुप्रताप वर्मा एवं डीआरएम झांसी एसके अग्रवाल के नागरिक अभिनंदन की भी रूपरेखा तैयार की गई है, शाम 5 बजे इसके लिये बड़ा मील में भव्य कार्यक्रम आहूत किया गया है।

Leave a Reply