kobch2konch10* सामूहिक विवाह सम्मेलन में राठौर समाज के लोगों ने बढ चढ कर की भागीदारी
कोंच। जिला राठौर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के तत्वाधान में यहां गल्ला मंडी परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें 16 सजातीय जोड़ों ने अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर समाज के इलाके के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं सजातीय लोगों ने मौजूद रह कर जहां नवयुगलों को आशीर्वाद दिया, वहीं यह भी कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्य समाज को नई दिशा देने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। समाजसेवी सुरेशचंद्र राठौर की अध्यक्षता में संयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआर ग्रुप के संचालक अशोक राठौर ने कहा कि समाज के लोगों को मानवीय मूल्य पुनस्र्थापित करके नई क्रांति की ऐसी इबारत लिखनी है जो औरों के लिये प्रेरणास्पद बन सके।
राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में कार्यक्रम के बिशिष्टï अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि माधौगढ राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद राठौर ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची रोकने और दहेज जैसे दानव से लडऩे में मददगार साबित होते है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा समाज के हर वर्ग के लिये जरूरत बन गई है लिहाजा लोगों को चाहिये कि वे अपनी संतानों को बेहतर शिक्षा दिलाने, अनावश्यक आडंबर और फिजूलखर्ची समाप्त करने का काम करें। उन्होंने सभी नवयुगलों के चिरायु होने की कामना के साथ समाज के लोगों को ऐसे आयोजनों में हाथ बंटाने के लिये भी कहा। अन्य अतिथियों सपा के माधौगढ विस क्षेत्र के प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, भाजपा के संभावित प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन, सपा के विस अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महेन्द्रसिंह राठौर क्योलारी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि आज के दौर में ऐसे आयोजनों की जरूरत समाज के हर तबके को है ताकि छोटे और मध्यम दर्जे के लोगों को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने के लिये एक सम्मानित मंच मिल सके। इसके अलावा इन आयोजनों से लोगों की जान पहचान का दायरा भी बढता है। संचालन रोहित राठौर पनयारा ने किया। गोविंद राठौर, दुर्गाप्रसाद राठौर, डॉ. ब्रजमोहनसिंह राठौर, अरविंद राठौर, रामबाबू राठौर, नाथूराम राठौर, राममोहन राठौर, दीपचंद्र राठौर, जगदीशशरण महाराज, रामऔतार राठौर, बलवीर सिंह राठौर, अतरसिंह राठौर, अरविंद राठौर, गोविंदसिंह राठौर जालौन, दुर्गाप्रसाद घमूरी, रामबाबू नईबस्ती, कन्हैयालाल, उमाचरन कल्ले मास्टर, राममोहन, प्रेमकिशोर राठौर, इंद्रजीतसिंह राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, कल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे। क्षत्रिय राठौर समाज के शैलेन्द्र, शिवम, जीतू, अशोक, प्रदीप, आनंद, सोनू सर्राफा, धर्मेन्द्र एलआईयू, प्रशांत, महेश, नरेन्द्र, जितेन्द्र, मनोज, मनीष, भानुप्रताप, पुनू, राहुल, राकेश, देवेन्द्र, मंजू, रामू, मनीष जगनपुरा आदि द्वारा सभी जोड़ों को उपहार भेंट किये गये।

इंसेट में-
ये बंधे विवाह बंधन में..
राठौर समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में रिंकी माधौगढ ने अंशुल गड़ेरना, अंजनीदेवी पचीपुरा खुर्द ने रंजीत पिरौना, गंगावती क्योलारी ने कृपालसिंह अटा, प्रियंका द्वारिकापुरी गरौठा ने रामकिशोर कैलिया, वंदना क्योलारी ने अजय रामपुरा, रीना उरई ने गोविंद कोंच, शिशुकुमारी बरहा भिंड ने वीरेन्द्र आलमपुर, डोली देवई ने परशुराम बुढेरा, अनीता मिझौना ने विक्रमसिंह उरई, प्रीति तूमरा ने अखिलेश टीहर, पूनम रुरई ने राजेश मऊ, पूजा कोंच ने माताप्रसाद कुदारी, भारती खैरावर ने रविकुमार गोपालपुरा, निधि विरगुवां खुर्द ने रिंकू लहारियापुरवा, प्रीति माधौगढ ने संजय कोंच, रानी आलमपुर ने रामकेश बड़ोखरी के साथ अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर साथ जीने मरने के वचन हारे।

Leave a Reply