01orai04कालपी-उरई। भारतीय किसान यूनियन की स्थानीय शाखा ने उपजिलाधिकारी जलराजन चैधरी को ज्ञापन सौपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बुधवार को सौंपे गये ज्ञापन में सबसे मुख्य मांग सूखे को देखते हुए किसानों के सभी कर्जे माफ करने की थी। इसके अलावा कदौरा और महेबा ब्लाॅक के किसानों के खातें में ओलावृष्टि से चैपट फसल का मुआवजा भेजने, रबी बीमा का क्लेम अविलंब दिलाने, आंधी तूफान में टूटे खंभे व तार ठीक कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है।
किसान यूनियन ने मलथुआ, खड़गुई, नूरपुर व हथनौरा के खाली तालाब शीघ्र भरवाने, सभी गरीब किसानों को पात्र गृहस्थी की सूची में जोड़ने व सभी किसानों को क्रडिट कार्ड जारी करने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह मुखिया, सुरेश सिंह चैहान, चंद्रपाल गुर्जर, रामराज सिंह, गोविंद सिंह, मायादेवी, लाखन सिंह, वीरसिंह, अजयपाल सिंह आदि किसान नेता मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply