उरई। कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव में चोरों ने बीती रात एक घर में सेंध लगाकर कहर ढा दिया। लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोर उठा ले गये।
मड़ोरा में विमल झा के घर रात में अज्ञात चोर घुस आये। उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये नगद व छह तोला सोने का सामान और पांच सौ ग्राम चांदी तड़ दी। सुबह जागने पर जब चोरी का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की खबर दे दी गयी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा कायम नही किया गया था।







Leave a Reply