cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। विधानसभा चुनाव का नगाड़ा बजते ही भाजपा की सेना ढोल-नगाड़े के साथ गांव-गांव में मोर्चा संभालने के लिए कंूद पड़ी है। प्रदेश के राज्यपाल भी शीलसंकोच त्यागकर इस धर्मयुद्ध में सफलता के लिए भाजपा पक्ष का सेनापतित्व संभालने मे पीछे नही हैं।
जिले में इसकी आहट आपातकाल दिवस के दिन 26 जून को सुनने को मिलेगी जब जालौन तहसील के सालाबाद सुढ़ार गांव में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मेलन के बहाने होने वाले जमावड़े में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी लोगों को संबोधित करने के लिए आयेंगे। यह आयोजन पवनपुत्र बादल द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने कुछ ही दिन पहले बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद के कार्यक्रम का सफल संचालन करके अलग पहचान बनाई थी। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल और कलराज मिश्र के कार्यक्रम की पुष्टि होना शेष है।

Leave a Reply