01orai02उरई। कोतवाली क्षेत्र के अमगुवां गांव में चैपाल के दौरान खलिहान में अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम, एसपी ने तत्काल फोर्स बुलवाकर कई पक्के घर गिरवा दिये।
ग्राम समाज की भूमि को पंचायत और प्रशासन की ढिलाई की वजह से लावारिस मान लिया गया है। किसी के हस्तक्षेप न करने से गांवों में दबंग सार्वजनिक परिसंपत्तियों को अपने बाप का माल समझकर हथियाने की होड़ मचाये हुए हैं। अमगुवां में भी यही हालत थी। अतिक्रमण करके खलिहान की जमीन पर मकान बनाने वालों को पुलिस के चैकी इंचार्ज की शह होने से उनके हौसले और ज्यादा बुलंद थे, लेकिन मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के लिए घड़ी सही नही थी। बुरी घड़ी में जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अमगुवां पहुंचकर चैपाल लगा ली जिसमें लोगों ने यह मुददा उठाया। उनकी शिकायत वैसे शायद अरण्यरोदन समझकर अनदेखी कर दी जाती लेकिन उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह उनका साथ देने के लिए खड़ा हो गये। उनके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत की पैरवी करने से डीएम और एसपी गंभीर हो गये। उन्होंने तत्काल फोर्स बुलाने को कहा। साथ ही अपने सामने ही अवैध मकान तुड़वाकर खलिहान खाली करा दिया। जिससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई हालांकि आम ग्रामीण इस कार्रवाई से बेहद खुश नजर आये।

Leave a Reply